ट्रंप की हत्या के प्रयास का मामला… आरोपी रयान राउथ दोषी करार, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा – Florida Man Ryan Routh Sentenced to Life for Plot to Assassinate Donald Trump ntc dpmx

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में फ्लोरिडा निवासी रयान राउथ को अदालत ने दोषी माना और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके साथ ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा से जुड़े सबसे गंभीर आपराधिक मामलों में से एक का अंत हो गया. डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का यह प्रयास 15 सितंबर 2024 को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में हुआ था. रयान राउथ को पिछले साल सितंबर में पांच आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिनमें हत्या का प्रयास भी शामिल है.

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एलीन कैनन ने फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में सजा सुनाते हुए कहा, ‘यह स्पष्ट है कि रयान राउथ ने किसी की जान लेने के लिए पूर्व नियोजित और सुनियोजित साजिश रची.’ प्रॉसिक्यूशन ने उम्रकैद की मांग की थी और इस हमले को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला बताया था. वहीं, खुद अपना मुकदमा लड़ रहे रयान राउथ ने कम सजा की मांग की थी. जूरी ने राउथ को हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने के तीन मामलों और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप में दोषी ठहराया. अदालत के फैसले के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर रयान राउथ के लिए लिखा, ‘वह एक बुरा आदमी था, जिसकी मंशा भी बुरी थी, और उसे पकड़ लिया गया.’

राउथ ने हत्या के इरादे से किया इनकार

सुनवाई के दौरान सीक्रेट सर्विस एजेंटों और जांच अधिकारियों की गवाही पेश की गई. सुनवाई में चीफ प्रॉसिक्यूटर जॉन शिपली ने कहा कि राउथ का मकसद ‘अमेरिकी लोकतंत्र को हिला देना’ था और ऐसे कृत्य के खिलाफ कड़ा संदेश देना जरूरी है. वहीं रयान राउथ अदालत में जेल की वर्दी और हथकड़ियों में पेश हुआ. उसने दावा किया कि उसका ट्रंप को मारने का इरादा नहीं था और वह जेल में मानसिक उपचार के लिए तैयार है. हालांकि, प्रॉसिक्यूशन ने राउथ के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसने महीनों तक हमले की तैयारी की थी और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं तुमको 10 साल से जानता हूं… कभी हंसते नहीं देखा’, महिला पत्रकार से भिड़ गए डोनाल्ड ट्रंप

गोल्फ कोर्स की झाड़ियों में घंटों छिपा था  

सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप के गोल्फ खेलने के दौरान गोल्फ कोर्स से कुछ सौ गज दूर घनी झाड़ियों में छिपे राउथ को देखा. उसके पास असॉल्ट राइफल थी और वह गोल्फ कोर्स पर निशाना साधे हुए था. सीक्रेट सर्विस एजेंटों को अपनी ओर बढ़ता देखकर वह हथियार और अन्य सामान छोड़कर भाग गया, लेकिन उसी दिन बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पता चला कि वह करीब एक महीने पहले साउथ फ्लोरिडा आया था और एक ट्रक स्टॉप पर रह रहा था. वह ट्रंप की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था. उसके पास छह मोबाइल फोन थे और वह फर्जी नामों का इस्तेमाल कर रहा था.

ट्रंप को दो बार जान से मारने की कोशिश

अधिकारियों को दो बैग भी मिले, जिनमें बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी धातु की प्लेटें और गोल्फ कोर्स की ओर लगा एक वीडियो कैमरा था, जिससे संकेत मिलता है कि वह हमले को रिकॉर्ड करना चाहता था. अभियोजकों के मुताबिक, राउथ घटना वाले दिन करीब 10 घंटे तक झाड़ियों में छिपा रहा. यह मामला उस समय सामने आया था, जब अमेरिका का राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण था. यह घटना पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोलीबारी की घटना के दो महीने बाद हुई थी. पेंसिल्वेनिया हमले में गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई थी और वह बाल-बाल बचे थे. दोनों घटनाएं नवंबर 2024 के चुनाव से पहले हुईं, जिसमें ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन से चार साल पहले मिली हार के बाद दोबारा व्हाइट हाउस में वापसी की.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Legal Battle Erupts as ‘O’Romeo’ Faces Court Challenge Days Before Release

<!-- Legal Battle Erupts as ‘O’Romeo’ Faces Court Challenge...

UK considers targeting Russia’s ‘shadow fleet’ in new escalation against Moscow

The UK considered seizing a Russia-linked shadow...

Are These Sectors Replacing Copper With Aluminium?

Synopsis: Rising copper prices, supply constraints, and growing demand...
Join Us WhatsApp