Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली से होली मनाने आए युवक की मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, 35 साल का था; परिवार ने जताई साजिश की आशंका


नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित बकसंडा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दिल्ली से अपनी मां के साथ होली मनाने गांव आया था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। लेकिन इस तरह की आत्महत्या क्यों किया गया इसकी पता अब तक नहीं है। जिसके बाद पुलिस मृतक की शव को कब्ज में ले ली है। मृतक की पहचान चंद्रिका प्रसाद के लगभग 35 वर्षीय पुत्र प्रवचन कुमार उर्फ विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह सोमवार को ही दिल्ली से अपने घर लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं
मृतक के साले अवधेश कुमार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रवचन ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर उसे लटका दिया है। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। होली के त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवचन परिवार के मुखिया के रूप में थे, और उनकी आकस्मिक मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

Spread the love

Popular Articles