बोकारो में सड़क हादसे में बहन की मौत:भाई के तिलक से लौटते समय तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से हुआ हादसा, पति घायल

Date:


बोकारो में शुक्रवार की रात उकरीद मोड़ लकड़ी गोला के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई, जब पुष्पा देवी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ मायके से भाई के तिलक समारोह में शामिल होकर सेक्टर-3 स्थित अपने घर लौट रही थीं। दो बच्चे सुरक्षित बचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किराना सामान से लदी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में उनके दोनों बच्चे, एक लड़का और एक लड़की, सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम हादसे के बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp