भारत अमेरिका डील का दिखने लगा असर, इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल

Date:

भारत अमेरिका डील का दिखने लगा असर, इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी डील पर मुहर लगने का असर भारतीय कंपनियों पर साफ देखने को मिल रहा है. डील के एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है, इसी वजह से टेक्सटाइल से जुड़ी कंपनियों की डिमांड बढ़ी है. इसका असर उनके शेयरों पर भी देखने को मिला है. टेक्सटाइल की एक कंपनी है Gokaldas Exports. जिसके शेयर बीते दो दिनों में खूब भागे हैं. उनमें करीब 43 फीसदी की शानदार तेजी देखी जा रही है. दोनों दिन इस कंपनी में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया.

Gokaldas Exports की कमाई का करीब 70 फीसदी हिस्सा अमेरिका से आता है. यूएसए में कंपनी का कारोबार काफी बड़ा है. ऐसे में डील और टैरिफ कटौती ने निवेशकों को पॉजिटिव सेंटीमेंट दिया. मार्जिन सुधरने और नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है. यही वजह है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और भाव करीब 43 फीसदी तक चढ़ गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद यह ऐलान किया अमेरिका अब भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करके 18 प्रतिशत कर देगा. इसके अलावा भारत पर जो पहले 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ था वह भी खत्म कर दिया, जिसके बाद देश पर कुल टैरिफ 50 फीसदी से कम होकर 18 फीसदी हो गया है. नए ट्रेड डील के तहत अमेरिका अब भारतीय सामानों पर 50 फीसदी की बजाय सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगाएगा. इससे भारतीय कंपनियां अमेरिकी बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगी और एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है.

शेयर में जोरदार तेजी

Gokaldas Exports का शेयर बुधवार को अपर सर्किट के साथ 832.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, 3 फरवरी को ट्रेड डील की खबर सामने आने के बाद भी स्टॉक में लगभग 20 फीसदी की रैली दर्ज की जा चुकी थी. अगर 2 फरवरी से कंपेयर करें तो महज दो दिनों में इसमें 251 रुपये से ज्यादा की तेजी आ चुकी है.

लंबी अवधि में दमदार रिटर्न

हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अगर हम लंबे समय के डेटा को ट्रैक करें को इस कंपनी ने निवेशकों की बंपर कमाई कराई है. जी हां, बीते 5 सालों में इसने चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. पांच साल में इसमें करीब 922 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई है. यह कंपनी की मजबूत रिकवरी और बिजनेस ग्रोथ को दर्शाता है.

Gokaldas Export

Gokaldas Export

कमजोर नतीजों के बावजूद भरोसा कायम

दिसंबर 2025 तिमाही में Gokaldas Exports का रेवेन्यू करीब 998 करोड़ रुपये रहा, जो लगभग स्थिर रहा. हालांकि इस दौरान कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई और नेट प्रॉफिट घटकर 15 करोड़ रुपये रह गया. इसके बावजूद विदेशी निवेशकों ने कंपनी पर भरोसा जताया है. FII ने अपनी हिस्सेदारी 22.9 फीसदी से बढ़ाकर 23.7 फीसदी कर दी है, जिसे बाजार एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख रहा है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp