मैं धोनी को फोन करता ही नहीं…ऋषभ पंत ने बताई अंदर की बात

Date:

मैं धोनी को फोन करता ही नहीं...ऋषभ पंत ने बताई अंदर की बात

धोनी पर ये क्या बोल गए पंत? (PC-GETTY IMAGES)

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीतने के कितने चांस हैं? कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी? टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस मुद्दे पर बड़ी बात कही है. लेकिन इससे दिलचस्प बात उन्होंने ये बताई कि वो कभी धोनी को फोन करते ही नहीं हैं. पंत को धोनी का शिष्य माना जाता है. जब भी करियर में उन्हें दिक्कत महसूस हुई है वो धोनी के घर रांची चले जाते हैं. लेकिन पंत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो धोनी को कॉल नहीं करते हैं. साथ ही वो खुद फोन का इस्तेमाल कम करते हैं.

धोनी पर पंत ने दिलचस्प बात बता दी

ऋषभ पंत एक न्यूज चैनल से खास बातचीत कर रहे थे. तभी उनसे पूछा गया कि क्या धोनी उनका फोन उठाते हैं, या मैसेज का जवाब देते हैं? इसपर पंत ने ने कहा, ‘मैं उन्हें फोन करता ही नहीं. मैं फोन का बहुत कम इस्तेमाल करता हूं. ये मैंने धोनी से ही सीखा है.’ पंत ने कहा कि वो फोन से दूर रहकर वर्तमान में रहना पसंद करते हैं. बता दें धोनी के बारे में कहा जाता है कि वो किसी का फोन नहीं उठाते हैं. कई बार उनसे संपर्क करना बहुत मुश्किल हो जाता है.

पंत ने बताई टॉप 4 टीमें

ऋषभ पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि 90 फीसदी चांस हैं कि भारत एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा. पंत ने बताया कि टीम इंडिया मजबूत है लेकिन इस फॉर्मेट में दूसरी टीमों को भी कम नहीं आंका जा सकता. पंत ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. पंत के मुताबिक अफगानिस्तान को हल्के में नहीं आंका जा सकता. बता दें ऋषभ पंत साल 2024 में टीम इंडिया के हिस्सा थे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इस बार पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं. ये खिलाड़ी अनफिट है. अब ईशान किशन टीम में शामिल हुए हैं जो टी20 फॉर्मेट में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Wife hunt’: Norway’s crown princess faces backlash over Epstein link; issues apology

Norway’s royal family faced renewed scrutiny this...

Sunny Deol & Varun Dhawan Blockbuster Run

The war drama Border 2 is maintaining a strong...
Join Us WhatsApp