Top 5 This Week

Related Posts

अक्षय तृतीया पर शुरू होगा प्रभु जगन्नाथ के रथ का निर्माण कार्य, भजन संध्या भी होगी आयोजित


सरायकेला| जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य रथ यात्रा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ के रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। रथ निर्माण को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजा सिंहदेव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया की सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रथ निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य में पुरी धाम ओडिशा से आए अनुभवी शिल्पकार प्रकाश चंद्र ओझा एवं उनकी टीम विशेष सहयोग प्रदान करेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ निर्माण कार्य पारंपरिक विधि और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा, ताकि रथ यात्रा का आयोजन भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में हो सके। अक्षय तृतीया के अवसर पर शाम में श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Spread the love

Popular Articles