अध्यक्ष पद की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे बालमुकुंद, समर्थकों का जताया आभार

Date:


लोहरदगा|नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार बालमुकुंद लोहरा तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी, लेकिन चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें शहर के मतदाताओं का उल्लेखनीय समर्थन प्राप्त हुआ। कुल 2990 मत प्राप्त कर उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार पहले चक्र में वार्ड संख्या 1 से 12 तक बालमुकुंद लोहरा को 2477 मत मिले, जबकि दूसरे चक्र में वार्ड संख्या 13 से 23 तक 513 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने अपने समर्थकों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उनके लिए सम्मान की बात है और वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास निरंतर जारी रखेंगे। बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, किंतु इस चुनाव ने यह संदेश दिया है कि लोहरदगा नगर क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। जहां एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार को उल्लेखनीय मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। चुनाव परिणाम को लेकर विभिन्न दलों के बीच आत्ममंथन की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp