![]()
खगड़िया जिले में अनुराधा कुमारी को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चौथम प्रखंड के पूर्वी बौरने पंचायत के पटेल नगर निवासी जदयू नेता गणेश पटेल ने मंगलवार शाम उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर जदयू नेता गणेश पटेल ने कहा कि अनुराधा कुमारी के मनोनयन से खगड़िया में जदयू परिवार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा, साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। पार्टी के निर्देश पर बीते 1 मार्च को जिलाध्यक्ष चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने अनुराधा कुमारी को मनोनीत कर जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। इस मौके पर पार्टी से जुड़े कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
अनुराधा कुमारी खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष बनीं:जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई
Date:




