अनुष्का यादव की बेटी ‘उज्जैनी’ एक महीने की हुई:भाई आकाश यादव ने किया हवन-पूजन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Date:


अनुष्का यादव की बेटी एक महीने की हो गई है। इस मौके पर उनके भाई आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ,’बाबा महाकाल, माँ हरसिद्धि और माँ गढ़कालिका की असीम कृपा से आज उज्जैनी ने अपना एक महीना पूरा किया। इस शुभ अवसर पर हमने परिवार के साथ मिलकर देवी-देवताओं का विशेष पूजन और हवन किया। हमारी उज्जैनी को आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ पहले देखिए अनुष्का यादव की बेटी के लिए पूजन की तस्वीरें…
इससे पहले भी आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक नवजात बच्ची का हाथ अपनी उंगलियों से पकड़ा हुआ था। उस पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। 5 फरवरी को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 9 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘बच्चा आकाश भाटी का है।’ अनुष्का के भाई बोले- घर में लक्ष्मी आई है इधर, इस मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार सामने आए हैं। आकाश यादव ने कहा है, हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने उज्जैनी रखा है, ये हमारे लिए खुशी की बात है। आकाश यादव ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, “आज तक मैंने परिवार की बात सार्वजनिक मंच पर नहीं रखी है और ना आगे रखूंगा। ये मामला अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के बीच का है। इन दो लोगों के मामले में मैं कौन होता हूं बोलने वाला।” आकाश यादव ने कहा, “तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं मैं उनको परिवार का हिस्सा मानते हुए एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं, लेकिन कोई और कुछ कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर कोई हमारी बहन या भगिनी पर उंगली उठाएगा मैं उसे नहीं छोडूंगा।” तेजप्रताप बोले-अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव देर शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। मुकेश रौशन मुझे फंसा रहे हैं- तेजप्रताप तेजप्रताप ने कहा, ‘मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।’ बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा- तेजप्रताप तेजप्रताप ने आगे कहा, ‘पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

OpenAI’s GPT-5.4 AI Model Is Here, and It Can Use Your Computer

OpenAI released the GPT-5.4 artificial intelligence (AI) model on...

Arjun Tendulkar ties the knot with Saaniya Chandhok in a star-studded Mumbai ceremony

Wedding celebrations lit up Mumbai as Arjun Tendulkar,...
Join Us WhatsApp