रांची नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम प्रशासन ने निगम की स्वच्छता शाखा की टीम एवं कूड़ा संग्रहण एजेंसी मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सभी वार्डों से शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने हेतु ठोस निर्देश दिए गए। अपर प्रशासक संजय कुमार ने एक बैठक आयोजित कर कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी टीमों को पूर्ण तत्परता एवं टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। सभी वार्डों के लिए गठित टीमों से डोर-टू-डोर कलेक्शन की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर जमीनी स्थिति की समीक्षा भी की।
अपर प्रशासक बोले… स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंकिंग के लिए टीम भावना से काम करे पूरी टीम
Date:




