Top 5 This Week

Related Posts

अब दूसरे जिलों में रजिस्‍टर्ड ऑटो, ई-रिक्शा पटना शहर में नहीं चलेंगे


करीब 10000 ऑटो और ई-रिक्शा शहर से बाहर हो जाएंगे राजधानी पटना में बढ़ते पैसेंजर वाहनों की संख्या कम करने के लिए परिवहन विभाग नई व्यवस्था करने जा रहा है। अब दूसरे जिलों में रजिस्टर्ड ऑटो और ई-रिक्शा को शहर में चलने की अनुमति नहीं मिलेगी। विभाग का कहना है कि दूसरे जिलों के कई ऑटो और ई-रिक्शा यहां चल रहे हैं, जिससे सड़कों पर भीड़ बढ़ी है। नई व्यवस्था में सबसे पहले दूसरे जिलों के रजिस्टर्ड सवारी वाहनों को हटाया जाएगा। उन्हें अपने-अपने जिले में ही चलाना होगा। फिर ऑटो और ई-रिक्शा को जोन के हिसाब से शहर में चलाया जाएगा और उनकी संख्या तय की जाएगी। पुराने परमिट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 25 हजार ऑटो को परमिट पटना नगर निगम, फुलवारी, खगौल और दानापुर नगर परिषद् क्षेत्रों में पहले की तुलना में 60% अधिक ऑटो परमिट जारी किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। पोर्टल लॉन्च होगा, जिस पर अलग-अलग रूट के लिए आवेदन होगा। 26 रूटों पर 25 हजार ऑटो को परमिट मिलेगा। जबकि 2014 में 14 हजार ऑटो को परमिट दिया गया था। उधर, ऑटो यूनियन का कहना है कि दानापुर से पटना सिटी तक 25,000 से ज्यादा ऑटो और 15,000 ई-रिक्शा चल रहे हैं। नई व्यवस्था में लगभग 30,000 वाहनों को ही परमिट मिलेगा। जबकि जिले में 55,000 ऑटो और ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। ग्रीन जोन : रूट कोड कहां से कहां तक ऑटो Z2R1A – नाला रोड, सीडीए बिल्डिंग, पटना जंक्शन 127 Z2R1B – बुद्ध मूर्ति, लोहानीपुर, खेमनीचक 170 Z2R1C – गांधी मैदान, अशोक राजपथ होते मालसलामी, दीदारगंज 2544 Z2R1D – पटना जंक्शन, कंकड़बाग, कुम्हरार एवं गुलजारबाग, पटना सिटी 3576 Z2R1E – पटना जंक्शन, कंकड़बाग, हनुमान नगर 424 Z2R1F – करबिगहिया, कंकड़बाग, हनुमान नगर 85 Z2R1G – करबिगहिया, सिपारा पुल, जीरो माईल, आईएसबीटी बैरिया 848 Z2R1H – गायघाट, कुम्हरार, बहादुरपुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल 85 Z2R1I – गायघाट, गुलजारबाग, पटना सिटी 85 Z2R1J – करबिगहिया, जीरो माइल, हाजीपुर 848 शहर में जल्द ही जोन वाइज ऑटो का परिचालन शुरू किया जाएगा। प्रस्ताव आने के बाद विभाग की तरफ से परमिट देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। – राजकुमार, सचिव, परिवहन विभाग ब्लू जोन : रूट कोड कहां से कहां तक ऑटो Z3R1A – जीपीओ, गर्दनीबाग, अनीसाबाद, फुलवारी, खगौल 1442 Z3R1B – अनीसाबाद गोलंबर, जीरो माइल, आईएसबीटी 265 Z3R1C – अनीसाबाद गोलंबर, सिपारा पुल, करबिगहिया 85 Z3R1D – फुलवारी शरीफ, बिरला कॉलोनी, जगदेवपथ 594 Z3R1E – मीठापुर, गया लाइन गुमटी, पुरंदरपुर, सिपारा पुल, पुनपुन 170 Z3R1F – अगमकुआं मंदिर, जीरो माइल, आईएसबीटी बैरिया 594 येलो जोन : रूट कोड कहां से कहां तक Z1R1A मल्टीलेवल पार्किंग, राजा बाजार से आशियाना एवं जगदेव पथ, सगुना मोड़ 848 Z1R1B मल्टीलेवल पार्किंग, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र, कुर्जी मोड़ 255 Z1R1C रूपसपुर, दीघा 212 Z1R1D गांधी मैदान, बांसघाट, राजापुर पुल कुर्जी एवं दीघा, दानापुर 1696 Z1R1E गांधी मैदान, राजापुर पुल बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा 340 Z1R1F गांधी मैदान, राजाबाजार अशियाना, सगुना मोड़ 848 Z1R1G गांधी मैदान, फ्रेजर रोडपटना जंक्शन 848 Z1R1H जीपीओ, सगुना मोड़, दानापुर 212 Z1R1I आशियाना मोड़, रामनगरी मोड़, दीघा 848 Z1R1J दीघा पुल, सोनपुर, हाजीपुर 132

Spread the love

Popular Articles