अभाविप ने सरहुल शोभा यात्रा में किया चना, गुड़ व जल का वितरण

Date:


लोहरदगा|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरहुल शोभा यात्रा में शामिल लोगों के बीच चना, गुड़ एवं शीतल जल का वितरण किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज सेवा का संदेश दिया।
वहीं मुख्य रूप से एसएफएस प्रांत प्रमुख छवि सिंह, जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू, विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल, आकाश साहू, ओम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एसएफएस प्रांत प्रमुख ने सरहुल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है जो हमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। जिला संयोजक ने कहा कि सरहुल हम सभी के लिए प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। हमें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेज कर आगे बढ़ाना चाहिए। इस सेवा कार्य के माध्यम से अभाविप ने समाज में सहयोग, समर्पण एवं मानवता का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की सेवा की। जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UN issues new climate warning as El Niño looms

The Earth's climate is further out of balance than...

बंगाल का मतुआ मेला : 33 अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था, ठाकुरनगर पहुंचे 60 हजार श्रद्धालु

मुख्य बातें60 हजार श्रद्धालु ठाकुरनगर पहुंचेसुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था...
Join Us WhatsApp