Top 5 This Week

Related Posts

अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज

अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज

TMC Post on Amit Shah Political Tourism: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में अब जुबानी जंग ‘जायके’ तक पहुंच गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रचार के लिए बंगाल में लगातार 15 दिन बिताने की घोषणा पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखा कटाक्ष किया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अमित शाह की इस यात्रा को ‘राजनीतिक पर्यटन’ करार देते हुए उन्हें सलाह दी है कि वह इस फुर्सत के समय में बंगाल के मशहूर मांसाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाना न भूलें.

TMC का सोशल मीडिया पर प्रहार – पर्यटकों का स्वागत है

जैसे ही अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान यह ऐलान किया कि वह 2 हफ्ते तक बंगाल में ही डेरा डालेंगे, टीएमसी ने एक्स (Twitter) पर मोर्चा खोल दिया. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा- अमित शाह जी ने बंगाल में 15 दिन बिताने का फैसला किया है? बहुत बढ़िया! बंगाल हमेशा पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करता है. आप यहां जितने दिन चाहें रुक सकते हैं, लेकिन हमारे राज्य के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखना मत भूलिएगा. आपका प्रवास सुखद हो!

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भवानीपुर की ‘शॉर्टकट’ चुनौती का दिया जवाब

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि टीएमसी का यह हमला शाह के उस बयान का जवाब है, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराने को सत्ता परिवर्तन का ‘शॉर्टकट’ बताया था. टीएमसी यह संदेश देना चाहती है कि अमित शाह चाहे जितने भी दिन बंगाल में रहें, वे यहां केवल एक पर्यटक (Tourist) की तरह ही हैं और राज्य की जनता के मन को नहीं बदल पायेंगे.

TMC Post on Amit Shah Political Tourism: व्यंजनों के बहाने ‘बाहरी’ बनाम ‘भीतरी’ का दांव

TMC ने अमित शाह को बंगाल के विशिष्ट व्यंजनों, खासकर मांसाहारी थाली की याद दिलाकर एक बार फिर ‘सांस्कृतिक पहचान’ का मुद्दा हवा में उछाल दिया है. पार्टी बार-बार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को ‘बाहरी’ बताती रही है, जो बंगाल की परंपराओं और खान-पान से वाकिफ नहीं हैं. शाह के 15 दिनों के प्रवास को टीएमसी ने एक गंभीर चुनौती के बजाय ‘छुट्टियां बिताने’ जैसा रंग देने की कोशिश की है.

अमित शाह ने भवानीपुर में क्या कहा, यहां पढ़ें

इसे भी पढ़ें

मालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा दें

2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

शुभेंदु के नामांकन में शाह का मेगा शो, बोले- घुसपैठियों ने बंगाल को दीमक की तरह चाटा, अस्तित्व बचाने का आखिरी मौका

The post अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles