‘अमेरिका के साथ डील में बढ़िया हुई…’, अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर बोले पीयूष गोयल

Date:


भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को सबसे अच्छी डील मिली. उन्होंने कहा, ‘आज देश भर में हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है, जिसका देशवासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे. राष्ट्रीय हित और जनहित को सबसे आगे रखते हुए, एक ऐसा व्यापार समझौता जो एक मजबूत भारत के भविष्य को बेहतर बनाएगा, उसे कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम रूप दिया गया.’

राहुल गांधी पर भड़के पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर, हम इस बारे में संसद में बात करना चाहते थे, लेकिन हम सभी ने वह शर्मनाक नजारा देखा. जिस तरह से विपक्ष, खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी DMK, TMC और समाजवादी पार्टी ने आज संसद में बहुत ही शर्मनाक व्यवहार किया. वे स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और उनका अपमान किया. मैं विपक्ष और राहुल गांधी की कड़ी निंदा करता हूं, जिनकी वजह से आज हमें संसद में बोलने के बजाय आपको यह जानकारी देने के लिए यहां आना पड़ा.’

कृषि-डेयरी से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा हुई: पीयूष गोयल

उन्होंने कहा, ‘यह डील से भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, गांवों में रहने वाले युवा लड़के-लड़कियों, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत बड़े अवसर लाएगा. पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी दोनों क्षेत्रों का समर्थन किया है, उनके हितों की रक्षा की है और इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और भरपूर अवसर सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है.’

केंद्रीय वाणिज्य ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पूरा देश इसे समझता है और इसकी सराहना करता है और यह उनके साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. भारत की अर्थव्यवस्था के संवेदनशील घटक विशेष रूप से कृषि और डेयरी सुरक्षित रखे गए हैं. इस ट्रेड डील को लेकर पूरा देश उत्साहित है.’

केंद्रीय मंत्री ने बताया किस-किस को होगा फायदा?

उन्होंने कहा, ‘भारत के निर्यात से जुड़े सभी लोग, भारत के टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोग, जो भारत में आधुनिक तकनीक लाना चाहते हैं या ग्लोबल सप्लाई चेन और ग्लोबल वैल्यू चेन का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करना चाहते हैं और जो अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करना चाहते हैं वे सभी इससे उत्साहित हैं.’

झूठ फैला रहे राहुल गांधी: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी जैसे नेगेटिव सोच वाले नेता आज देश को गुमराह करने या भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं राहुल गांधी के झूठ और फरेब की निंदा करता हूं. वह लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन यह काम नहीं करेगा. देश आगे बढ़ रहा है. उन्हें भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है. UPA सरकार में कांग्रेस के दस साल के शासन के दौरान, उन्होंने अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया, लोगों को परेशान किया और विकास को रोक दिया.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp