![]()
अररिया में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को चंद्रमा दिखने के आधार पर मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय उत्साह के साथ तैयारियों में जुटा है, जबकि जिला प्रशासन शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त आदेश जारी कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और बलों की व्यापक तैनाती सुनिश्चित की है। जिले के अररिया और फारबिसगंज दोनों अनुमंडलों में कुल 147 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनमें अररिया अनुमंडल में 58 और फारबिसगंज अनुमंडल में 89 स्थान शामिल हैं। अररिया में 3 और फारबिसगंज में 7 गश्ती दल भी तैनात सुरक्षा व्यवस्था के तहत अररिया में 3 और फारबिसगंज में 7 गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं। अनुमंडल स्तर पर विधि-व्यवस्था का प्रभार अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को सौंपा गया है। प्रखंड स्तर पर वरीय प्रभारी विशेष दंडाधिकारी के रूप में समन्वय स्थापित कर स्थिति पर नजर रखेंगे। ईद के अवसर पर जिला स्तर पर समाहरणालय के उद्योग भवन में एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसकी वरीय जिम्मेदारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) कविता कुमारी को दी गई है, जबकि सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडे प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। दोनों अनुमंडल कार्यालयों में भी अलग-अलग नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे। विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रशासन ने भीड़भाड़ को देखते हुए वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अररिया एवं फारबिसगंज के एसडीओ और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। सभी थानेदारों को महत्वपूर्ण स्थानों पर गृह रक्षक और चौकीदार आदि की तैनाती कर यातायात सुचारू रखने का निर्देश मिला है। सिविल सर्जन को अस्पतालों में इमरजेंसी दवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अग्निशमन दस्ते को तैयार रहने, बिजली विभाग को विद्युत आपूर्ति ठीक रखने और मद्य निषेध अधीक्षक को अवैध शराब पर सख्त छापेमारी करने का आदेश दिया गया है। दोनों एसडीओ को आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफर और ड्रॉप गेट लगवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। आईपीसी एवं आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ सामग्री की सतत निगरानी के साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईपीसी एवं आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले की समग्र विधि-व्यवस्था का वरीय प्रभार एडीएम अनिल कुमार झा और मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार को सौंपा गया है। महत्वपूर्ण नियंत्रण कक्ष नंबर:
– जिला नियंत्रण कक्ष: 06453-222399
– अररिया अनुमंडल: 06453-222020
– फारबिसगंज अनुमंडल: 06455-295202
जिला प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने और किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग न करने देने की अपील की है।
अररिया में ईद पर प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:सेंसिटिव स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल किए गए तैनात
Date:




