अररिया में कृमि मुक्ति कैंपेन:डीएम ने बच्चों को दवा खिलाई, 1-19 साल के बच्चों को किया कवर, स्कूल-आंगनबाड़ी में चल रहा अभियान

Date:


अररिया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अभियान की शुरुआत की। बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण अररिया में उन्होंने स्कूली बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। इस अभियान के तहत जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से यह अभियान सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जा रहा है। जिले के अन्य प्रखंडों में संबंधित बीडीओ, एमओआईसी और जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कई स्वास्थ्य अधिकारी व स्कूल शिक्षक मौजूद रहे
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह डीआईओ डॉ. मोईज, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, एनडीडी अभियान के जिला समन्वयक शाहिद रेजा, डीसीएम सौरभ कुमार, अररिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पी.के. निराला और बीएचएम मो. खतीब सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी व स्कूल शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि के दुष्प्रभावों से मुक्त कर उन्हें स्वस्थ बनाना है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास बाधित होता है। स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मियों से सहयोग की अपील की
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिले में निर्धारित आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों को दवा का सेवन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षकों, बच्चों के अभिभावकों और अभियान में संलग्न सभी स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मियों से सहयोग की अपील की। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मोईज ने कहा कि एनडीडी अभियान के क्रम में 01 से 19 साल तक के सभी बच्चों को दवा खिलाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है। जो बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव में मददगार है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को आवश्यक रूप से दवा सेवन कराने का अनुरोध किया। बच्चों को दवा खिलाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही
उन्होंने कहा कि अभियान के क्रम में अगर कोई भी बच्चा दवा सेवन से वंचित रह जाता है। तो ऐसे बच्चों को दवा सेवन कराने के उद्देश्य से आगामी 30 मार्च को मॉपअप राउंड संचालित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी। सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में तत्परता से काम कर रही है। पूरे जिले में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को दवा खिलाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ताकि कोई भी बच्चा कृमि संक्रमण से प्रभावित ना हो और स्वस्थ व सेहतमंद बने रहे। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि आवश्यकता अनुरूप सभी प्रखंडों को पर्याप्त मात्रा में अल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई गयी है। अभियान के सफल संचालन को लेकर विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी व अनुश्रवण कियाा जा रहा है। उन्होंने जन सहयोग से अभियान के पूरी तरह सफल होने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp