Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में ट्रैक्टर से कुचलकर 5 वर्षीय बच्चे की मौत:सड़क पर खेलते समय हादसा, चालक फरार


अररिया के सदर प्रखंड अंतर्गत बटूरबाड़ी झवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शनिवार को सड़क पर खेलते समय पांच वर्षीय बच्चे मुनाजिर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मुनाजिर महरूम हलीम का बेटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बटूरबाड़ी झवा गांव के वार्ड संख्या 5 में हुई। मुनाजिर अन्य बच्चों के साथ गांव की ग्रामीण सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और अनियंत्रित होकर बच्चे पर चढ़ गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत बच्चे को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मुनाजिर को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित थाने को घटना की सूचना देने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजन शव को लेकर सीधे अपने गांव चले गए। परिजन बोले- ट्रैक्टर हमारे गांव का है घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर उनके गांव का ही है और चालक की पहचान भी गांव वालों को है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में ट्रैक्टरों की लापरवाही बढ़ रही है, जिससे सड़कों पर बच्चों के खेलने के दौरान अनियंत्रित वाहनों से लगातार खतरा बना रहता है।

Spread the love

Popular Articles