अररिया में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत:मौके पर ही तोड़ा दम, तीनों सुपौल के रहने वाले, फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Date:


अररिया में बाइक सवार तीन दोस्तों को रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। यह घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के जोगबनी आईसीपी जाने वाली फोरलेन सड़क पर हुई। तीनों मृतकों की पहचान सुपौल जिले के रहने वाले मोहम्मद अरबाज (इंटर छात्र), समीर और अशरफ (बीए छात्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें… फारबिसगंज की तरफ आ रहे थे
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक जोगबनी की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक मौके पर ही दम तोड़ गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, इंस्पेक्टर महादेव कामत समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। औपचारिक तौर पर तीनों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। CCTV खंगालकर वाहन की तलाश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp