![]()
बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा अररिया में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 19 मार्च, गुरुवार को जिला नियोजनालय, अररिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें लगभग चार निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी। कोई शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे नियोजनालय कार्यालय या मेले स्थल पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के युवा लाभान्वित हो सकेंगे योग्यता के मामले में लचीला दायरा रखा गया है। मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बी.टेक और एमबीए तक के सभी योग्य उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के युवा लाभान्वित हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। ये दस्तावेज चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक होंगे। अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में भाग लेने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी, अररिया ने सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में भाग लें। उन्होंने बताया कि ऐसे मेलों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार प्रदान करना है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7004491991 और 9931855586 पर संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार मेला अररिया जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है, जहां वे बिना किसी खर्च के नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। बिहार सरकार की इस पहल से हजारों युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
अररिया में 19 मार्च को एम्प्लॉयमेंट कैंप:4 प्राइवेट कंपनी करेंगी एलिजिबल कैंडिडेट्स का सिलेक्शन
Date:




