अररिया व फारबिसगंज में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू

Date:

अररिया व फारबिसगंज में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू

अररिया. बुनियाद केंद्र अररिया सदर व बुनियाद केंद्र फारबिसगंज में शनिवार से कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू हो गया है. बुनियाद केंद्र अररिया में शनिवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक दिलीप कुमार ने कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया. मौके को संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू होने से लाभार्थियों को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. इसके लिए उन्हें अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा. जरूरतमंदों को आधार अपडेट से लेकर विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं बुनियाद केंद्र पर ही उपलब्ध हो सकेगा. इससे वृद्धजन, दिव्यांगजन व अन्य लाभार्थियों को काफी सहुलियत होगी. वहीं बुनियाद केंद्र फारबिसगंज में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन जिला प्रबंधक सक्षम नवीन कुमार नवीन ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बुनियाद केंद्र में सीएससी का संचालन शुरू होने से लाभार्थियों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लाभ आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. मौके पर कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रविंद्र कुमार ने सीएससी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर बुनियाद केंद्र के केस मैनेजर करुण कुमार, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट तरन्नुम निगार, स्पीच व हियरिंग विशेषज्ञ कुमार साहेब, राजा कुमार, हरदेव मंडल, सनोज कुमार सहित वीएलई नदीम अहमद, सलमान जावेद, मेराज आलम, मो असद सहित अन्य मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gulf War Tensions | Air Space Closed, Flights Halted; Darbhanga Families Worried

"कतर के अल उदैद एयर बेस के पास सुरक्षा...

U.S.-Israeli Bombing Campaign Targets Tehran as Iran Retaliates

new video loaded: U.S.-Israeli Bombing Campaign Targets Tehran as...

Who will officiate India vs New Zealand T20 World Cup in Ahmedabad?

2 min readMar 6, 2026 05:29 PM IST Defending champions...
Join Us WhatsApp