Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में होटल पर फायरिंग:रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम


अरवल के टाउन थाना क्षेत्र के हसनपुर बंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सोमवार देर शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने घनश्याम होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी में अपराधियों का बेखौफ अंदाज़ घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो अपराधी होटल के बाहर पहुंचते हैं और लगभग 30 सेकंड में छह राउंड फायरिंग करते हैं। इसके बाद वे आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। होटल संचालक ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल होटल संचालक सोनू कुमार ने बताया कि अपराधियों ने पहले भी उनसे रंगदारी मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अपराधियों ने होटल को निशाना बनाया। फायरिंग के दौरान होटल के कई कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बरामद किए छह खाली खोखे पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग के छह खाली खोखे बरामद किए हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने बताया कि अपराधी औरंगाबाद की ओर से आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Spread the love

Popular Articles