अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी:बिहार में अब 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स जमा करना अनिवार्य

Date:


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अररिया जिले में स्थित इन आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन अब 20 मार्च तक किए जा सकेंगे। यह योजना अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधाएं प्रदान करती है। 20 मार्च तक कर सकते है आवेदन समाहरणालय अररिया के जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। अधिक छात्रों को अवसर देने के उद्देश्य से इसे बढ़ाकर 20 मार्च किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस विस्तारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ बिहार के निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं। इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय शामिल हैं। सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, अररिया ने यह जानकारी दी। आवासीय-आय प्रमाण पत्र लाना आनिवार्य ऑनलाइन आवेदन के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। इनमें अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 6 लाख रुपए), शैक्षणिक योग्यता एवं अंक पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आयु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड शामिल हैं। यह योजना अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को मुफ्त शिक्षा, आवास, भोजन और एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करती है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए एक मजबूत आधार देना है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने अररिया जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें और इस सरकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर विजिट करें या स्थानीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp