अवैध बालू खनन नहीं होगा बर्दाश्त: रंजन

Date:

अवैध बालू खनन नहीं होगा बर्दाश्त: रंजन

अभियान के दौरान अवैध बालू परिवहन में प्रयुक्त संभावित रास्तों को चिन्हित कर काट कर किया गया अवरुद्ध बुधवार की देर शाम जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान लखीसराय. जिला प्रशासन ने बुधवार की देर शाम अवैध बालू खनन के विरुद्ध किऊल नदी क्षेत्र में व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले लखीसराय-जमुई सीमा से सटे बट्टा रामपुर व मंझवे क्षेत्र में संचालित किया गया. सभी अधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा समन्वित रूप से नदी तट एवं आसपास के मार्गों की सघन जांच की गयी. छापेमारी के दौरान अवैध बालू परिवहन में प्रयुक्त संभावित रास्तों को चिन्हित कर प्रशासन द्वारा ट्रेंच (खाई) काटकर अवरुद्ध किया गया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगायी जा सके. अभियान के क्रम में संदिग्ध वाहनों एवं गतिविधियों की भी जांच की गयी तथा संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गयी. जिला खनन पदाधिकारी कुमार रंजन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आगे भी नियमित अंतराल पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जायेगा एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जायेगी. आम नागरिकों से अपील किया गया है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें. इस अभियान में जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय, चानन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार, खान निरीक्षक विनीत कुमार एवं शुभम कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति रही.

The post अवैध बालू खनन नहीं होगा बर्दाश्त: रंजन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp