आज अखबार नहीं, नालंदा की कल की 5 बड़ी खबरें:मिट्‌टी-कीचड़ वाली होली, भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अबीर-गुलाल लगाया

Date:


नालंदा में होली पर कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। शहर की गलियों से लेकर गांव की पगडंडियों तक होली खेली गई है। बिहार शरीफ में सुबह होते ही युवाओं की टोली सड़क पर उतर गईं। जहां पारंपरिक तरीके से मिट्‌टी और कीचड़ की होली खेली। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेतरावां गांव अपनी सदियों पुरानी और विलक्षण परंपरा के लिए चर्चा का केंद्र बना। लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ अबीर-गुलाल लगाया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 4 मार्च की नालंदा की 5 बड़ी खबरें… 1.) नालंदा में मिट्‌टी-कीचड़ वाली होली:प्रशासन की सख्ती पर डीजे नहीं बजे, युवा ढोल-झाल बजाकर मना रहे हैं त्योहार नालंदा में शहर के विभिन्न मोहल्लों जैसे खंदकपर, अम्बेर, नईसराय और महलपर, पहाड़पुर में लोग दोपहर बाद अपने घरों से बाहर निकले और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाया। प्रशासन की सख्ती के कारण इस बार बड़े डीजे का शोर तो थमा है, लेकिन युवाओं ने छोटे म्यूजिक सिस्टम और ढोल-झाल की थाप पर पारंपरिक होली गीतों के साथ माहौल को खुशनुमा बना दिया है। फूहड़ता और अश्लील गानों से परहेज करते हुए शालीनता के साथ होली मनाई गई है। पढ़े पूरी खबर… 2.) भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अबीर-गुलाल लगा कर मनाते होली:नालंदा के तेतरावां में परंपरा चर्चा का केंद्र बना; देसी घी से होता है अभिषेक नालंदा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तेतरावां गांव अपनी सदियों पुरानी और विलक्षण परंपरा के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां की होली तब तक शुरू नहीं होती, जब तक ग्रामीण अपनी आराध्य भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ अबीर-गुलाल नहीं खेल लेते। बुद्ध और रंगोत्सव का यह मेल न केवल धार्मिक आस्था बल्कि नालंदा के गौरवशाली इतिहास को भी जीवंत करता है। पढ़े पूरी खबर… 3.) नालंदा में ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत:मजदूरों को ईंट भट्ठा पर छोड़कर लौट रहा था वापस, 12 घंटे बाद गड्‌ढे में मिला शव नालंदा में बुधवार को सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मामला सारे थाना क्षेत्र के दामचक गांव का है। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती गांव के रहने वाले स्व.श्याम सुंदर सिंह के बेटे (30) पिंटू कुमार के रूप में की गई। मृतक के भतीजे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिंटू कुमार मंगलवार की शाम मजदूरों को लेकर दामचक स्थित ईंट भट्ठा गए हुए थे। जहां से वह वापस नहीं लौटे, देर शाम होने के बाद जब फोन किया गया तो फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। खोजबीन के क्रम में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि दामचक स्थित सड़क किनारे गड्ढे में ई- रिक्शा पलटी हुई है। पढ़े पूरी खबर… 4.) नालंदा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी:182 ड्राइवर के लाइसेंस रद्द, दो साल में पांच बार नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की गाज सड़कों पर बेखौफ होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन ड्राइवर के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बार-बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद सुधार न करने वाले 182 ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को छह महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। विभाग की इस सख्ती से उन गाड़ी चालकों में हड़कंप मच गया है, जो ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। पढ़े पूरी खबर… 5.) मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 11 मार्च को होगी:नालंदा के 6 समेत सूबे के 191 केंद्रों पर जुटेंगे छात्र, 85 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल बिहार के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना’ परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 11 मार्च को होने वाली इस परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश भर के 191 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 85 हजार 435 छात्र शामिल होंगे। अकेले नालंदा जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2 हजार 940 परीक्षार्थी अपनी मेधा का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने परीक्षा को लेकर जानकारी दी है। पढ़े पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp