आरयू : पहले परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू होता था कॉपियों का मूल्यांकन

Date:

एजुकेशन रिपोर्टर|रांची रांची यूनिवर्सिटी में लेट चल रहे सेशन के बीच स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब परीक्षा खत्म होने के बाद महीनों तक रिजल्ट का इंतजार करने की छात्रों की मजबूरी खत्म होने होने वाली है। रिजल्ट में हो रही देरी पर ब्रेक लगाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब पीजी सेकेंड सेमेस्टर (सत्र 2024–26) की परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करने के लिए विवि प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। यूनिवर्सिटी का दावा है कि इस नई व्यवस्था के तहत परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद परिणाम जारी कर दिए जाने की संभावना है। पीजी परीक्षा के िलए बना गया है मूल्यांकन केंद्र आरयू में परीक्षा के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी किया जाएगा। पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा से यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसकी 17 मार्च से शुरुआत हो गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है। संजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, आरयू परीक्षा होने के साथ केंद्र पर भेजी जाएंगी कॉपियां आरयू में मंगलवार से यानी 17 मार्च से सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा होने के साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी जाएंगी। यानि की परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी चलता रहेगा। इससे परीक्षा खत्म होते ही रिजल्ट तैयार करने में विवि प्रशासन को अधिक समय नहीं लगेगा। रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन को स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त होने वाले परीक्षकों का भी चयन कर लिया गया है। बताते चलें कि रिजल्ट में विलंब का सीधा असर सेशन पर पड़ता है। इससे छात्रों की पढ़ाई, अगले सेमेस्टर में नामांकन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शनि नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ

शनि नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों के लिए शुभ

‘Read this before you go out to bat’

3 min readUpdated: Mar 18, 2026 05:24 PM IST Former...

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 1 (Paid Previews) Worldwide & Budget

  Ranveer Singh, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan, Sara...
Join Us WhatsApp