आरा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना:1.30 लाख कैश पर किया हाथ साफ, सोने-चांदी के गहने समेत कीमती सामान भी ले उड़े

Date:


आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।
पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Railway Stocks with Strong Order Book of Up to ₹87,000 Cr to Keep an Eye On

Synopsis: Railway-focused companies are sitting on strong order books,...

BMC demolishes 65 illegal structures in Kandivali West encroachment drive

2 min readMumbaiFeb 21, 2026 03:13 PM IST As a...
Join Us WhatsApp