![]()
भोजपुर में दो गुट आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। मारपीट में गोनों पक्ष से 7 लोग घायल हो गए। खेत से चना काटने को लेकर विवाद हुआ था। घटना तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव की है घायलों में एक पक्ष के पांच लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिनकी पहचान फुलझारो कुंअर, उनके पुत्र गोपाल सिंह, राकेश सिंह, अश्विनी सिंह, पुत्री संगीता कुमारी और बहू उषा देवी के तौर पर हुई है।
लाठी-डंडे से सिर पर मारा गोपाल सिंह ने बताया कि मेरे पत्नी उषा देवी अपने खेत में लगे चने की फसल काट रही थी। इस दौरान गांव की ही सोनामती देवी वहां पहुंची। खेत पर अपना दावा करते हुए चना काटने से मना करने लगी। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सोनामती देवी के बेटे और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर मारा है। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल तरारी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरा में हिंसक झड़प, 2 गुट आपस में भिड़े:मारपीट में दोनों पक्ष के 7 लोग घायल; खेत में चना काटने को लेकर विवाद हुआ था
Date:




