![]()
आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मी ने पैसे के विवाद में एक सफाईकर्मी की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक पिटाई करने के बाद युवक ने भी अपने बचाव में डंडा चलाया, जिसका वीडियो सामने आया है । सुरक्षाकर्मी ने पांच सेकंड में पांच डंडे जड़ दिए। इसके बाद युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित युवक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव निवासी नवनीत ठाकुर है।
पैसा मांगने पर मारने लगे पीड़ित नवनीत ने बताया कि सदर अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा बार्बर का काम भी करते हैं। अस्पताल में तैनात प्राइवेट कंपनी के गार्ड विनोद उपाध्याय ने पंद्रह दिन पहले बाल-दाढ़ी बनवाया था। साथ ही अपने के दोस्त का भी बाल कटवाया था। मैंने 40 से 50 रुपए मांगा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। पैसा मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करते हुए धमकी दी जाती थी। आज जब अपने मेहताना मांगने गए तो भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी देने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो ताबड़तोड़ डंडे से पिटाई शुरू कर दी गई।
हड़ताल पर जाने की चेतावनी वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद निजी कंपनी में तैनात आरोपी गार्ड को तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी से हटा दिया गया। कंपनी के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। इस घटना के बाद अस्पताल में तैनात सफाईकर्मियों में आक्रोश है। अगर गार्ड का रवैया अच्छा नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

