Top 5 This Week

Related Posts

आवास योजना को लेकर बीडीओ ने की आवास सहायकों के साथ बैठक

आवास योजना को लेकर बीडीओ ने की आवास सहायकों के साथ बैठक

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना विषय पर पर्यवेक्षकों एवं आवास सहायकों की बैठक बीडीओ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आवास सहायकों को निर्देश दिया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लाभार्थियों से मिले. तथा पूर्ण और अपूर्ण आवास की जानकारी लें. बीडीओ के द्वारा आवास सहायकों को अपूर्ण इंदिरा आवास वाले लाभार्थियों का घर जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने को लेकर प्रेरित करने की बात कही. बीडीओ ने यह भी कि ऐसे लाभार्थी जिनके द्वारा आवास की राशि का उठाया जा चुका है. और लाभार्थी के द्वारा घर नहीं बनाए गए हैं ऐसी स्थिति में ऐसे लाभार्थियों को सरकार के द्वारा लाल पीले नोटिस जारी किए जा सकते हैं. जबकि यह भी बताया गया कि क्षेत्र में अधिकांश लाभार्थियों के लगभग दो किस्तों का भुगतान हो चुका है. तथा अब तीसरी किस्त जल्द क्रमशः भुगतान किया जा रहे हैं. ऐसे में अगर आवास लाभार्थी अपना घर नहीं बना पाते हैं. तो यह गंभीर विषय है. बीडीओ के द्वारा ऐसे लाभार्थियों को प्रेरित कर आवास लाभार्थियों का घर पूर्ण करने के लिए सहयोगात्मक कार्य करें. वही इस बैठक में आरटीपीएस डाटा कर्मी राजीव कुमार, सुपरवाइजर अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, असादुल्लाह साद, अजय कुमार, सुधीर सुमन, राहुल देव ठाकुर आदि मौजूद थे. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक भी मौजूद रहे.

The post आवास योजना को लेकर बीडीओ ने की आवास सहायकों के साथ बैठक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles