
Mamata Banerjee Plane News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चार्टर्ड प्लेन बृहस्पतिवार शाम कोलकाता में खराब मौसम की चपेट में आ गया. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुख्यमंत्री के विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा. इस घटना के दौरान हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा कारणों से विमानों का परिचालन भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. अंततः मौसम में सुधार के बाद मुख्यमंत्री का विमान शाम 5:19 बजे सुरक्षित लैंड कर सका.
चुनावी रैलियों से लौट रही थीं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद कोलकाता लौट रही थीं. उनके चार्टर्ड विमान ने अंडाल हवाई अड्डे से दोपहर लगभग 3:30 बजे उड़ान भरी थी. सामान्य परिस्थितियों में इस विमान को शाम करीब 4:00 बजे कोलकाता पहुंचना था.
अचानक बदला मौसम और बनी ‘इमरजेंसी’ स्थिति
अधिकारियों के अनुसार, जब विमान कोलकाता के करीब पहुंचा, तो शहर में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. तेज हवाएं चलने लगीं. खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के कारण एटीसी (ATC) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी. इसकी वजह से कारण विमान को आसमान में ही एक घंटे से अधिक समय तक होल्ड करना पड़ा. मौसम इतना खराब था कि एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन करीब 20 मिनट के लिए पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घटनाक्रम एक नजर में
- स्थान : कोलकाता एयरपोर्ट
- विमान : चार्टर्ड प्लेन
- देरी का कारण : भारी बारिश और तेज हवाएं
- विमान की लैंडिंग : शाम 5:19 बजे (निर्धारित समय से 79 मिनट देरी से)
सुरक्षित लैंडिंग के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का विमान काफी देर तक हवा में ही उड़ता रहा. शाम को जैसे ही मौसम में थोड़ा सुधार हुआ, पायलट ने 5:19 बजे विमान को सुरक्षित रन-वे पर उतार लिया. मुख्यमंत्री के सुरक्षित उतरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राहत की सांस ली.
इसे भी पढ़ें
नेपाल से तुर्की जा रहे विमान में आग, कोलकाता में इमर्जेंसी लैंडिंग
बीच आसमान में विमान का ईंधन खत्म कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग
The post आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर appeared first on Prabhat Khabar.




