इनामी उग्रवादियों की निशानदेही पर हथियार बरामद:लातेहार के गारू जंगल से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त, 12 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

Date:


लातेहार जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 10 लाख के इनामी उग्रवादी मृत्युंजय भुईयां और 2 लाख के इनामी बबलू राम की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी गारू थाना क्षेत्र के मिर्चीया जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए ठिकानों से हुई। पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को पांच दिनों के रिमांड पर लिया था। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा गोलियां, तीन मैगजीन और एक पाउच बरामद किया गया। एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल भी बरामद वहीं, बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी-राइफल, एक .30 बोर की कार्बाइन राइफल, 100 जिंदा गोलियां और दो चितकबरा रंग के पाउच जब्त किए गए। एसपी ने पुष्टि की कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल उग्रवादी गतिविधियों में किया जाता था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है। गौरतलब है कि दोनों माओवादियों को 12 मार्च को छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिनामांड़ जंगल से गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी उनकी निशानदेही पर एक एके-47 राइफल और कई कारतूस बरामद किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रालोमो में बगावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 21 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

मोहनिया शहर. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को गुरुवार को...

Are US and Israel in lockstep in Iran war? Deciphering Trump’s post after gas field attacks

While the US has concentrated much of its military...
Join Us WhatsApp