इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग, दो करोड़ का नुकसान

Date:

इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग, दो करोड़ का नुकसान

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू प्रतिनिधि, मेदिनीनगर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के रेड़मा स्थित रांची रोड पर सोमवार की रात ओम मार्केटिंग के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गयी. यह आग शॉर्ट सर्किट से हुई बतायी जा रही है. ओम मार्केटिंग के प्रोपराइटर संजय बंसल ने बताया कि उनके पास हैवेल्स कंपनी का पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों का एजेंसी है. गर्मी के मौसम को देखते हुए गोदाम में सात ट्रक सामान स्टॉक किया गया था. आगजनी से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका घटना के अनुसार, संजय बंसल रात 7:10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. लगभग आठ बजे पास के ट्रांसफार्मर से तेज आवाज आयी और बिजली बंद हो गयी. उसी समय शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी गयी है. उनके चचेरे भाई ने घर आकर सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है. जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो आग तेजी से फैल चुकी थी. 45 मिनट में तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं सूचना मिलने के बाद करीब 45 मिनट में तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं. पहली बार में पानी 10 से 15 मिनट में खत्म हो गया. बाद में रेहला से अतिरिक्त गाड़ी मंगायी गयी. जेसीबी से गोदाम का शटर तोड़कर पानी की बौछार की गयी. जब पानी में केमिकल मिलाकर छिड़काव किया गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. रात लगभग एक बजे तक आग नियंत्रित कर ली गयी, लेकिन सुबह चार बजे फिर से लपटें उठीं जिन्हें स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाया. एक सप्ताह से प्रतिदिन एक ट्रक सामान आ रहा था आग बुझाने के कार्य में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल और अग्निशमन विभाग के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. संजय बंसल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन एक ट्रक सामान आ रहा था और गोदाम में सात ट्रक का माल रखा हुआ था. आगजनी से उनका भारी नुकसान हुआ है.

The post इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग, दो करोड़ का नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp