![]()
गुमला|स्थानीय रौनियार भवन में सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एकजुट हुए। मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि अंजुमन इस्लामिया के सदर मोसाहिद हाजमी और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कलीम अख्तर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और आपसी शुभकामनाओं के साथ हुई। चीनी ने कहा कि ईद खुशियों और त्याग का त्योहार है। इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम और विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गुमला हमेशा से आपसी सद्भाव का केंद्र रहा है और सर्वधर्म सद्भावना मंच का यह प्रयास सराहनीय है। सदर मोसाहिद ने कहा कि त्योहारों का असली मकसद मानवता की सेवा और प्रेम बांटना है। कलीम अख्तर ने जोर देते हुए कहा कि मजहब कोई भी हो, वह हमेशा शांति और एकता का मार्ग दिखाता है।
ईद मिलन समारोह आयोजित गले मिलकर दी गई बधाई
Date:




