![]()
बोकारो | सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में बोकारो ई-फाउंडेशन कॉम्पीटिटिव स्कूल नाम से एक विशेष विंग प्रारम्भ किया जा रहा है। आगामी सत्र 2026-27 से इस विंग में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों जैसे सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय, सिमुलतला आवासीय विद्यालय तथा रामकृष्ण मिशन विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। बोकारो में यह अपनी तरह का एकमात्र विद्यालय होगा, जहां विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। शनिवार को प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ई-फाउंडेशन कॉम्पीटिटिव स्कूल शुरू
Date:




