उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को रांची आएंगे। वे यहां आईआईएम के 15वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसमें सात छात्रों को मेडल व उपाधि और 558 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से खूंटी के उलिहातू जाएंगे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उनके वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। वहां से लौटने के बाद वे आईआईएम जाएंगे।


