लोहरदगा | लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब देश ऊर्जा क्षेत्र के संकट का सामना कर रहा है तब केंद्र सरकार को सभी दलों को साथ लेकर समाधान खोजने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी। लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो विपक्ष को भरोसे में लेना चाहती है और न ही इस गंभीर मुद्दे पर खुली चर्चा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता और विपक्षी दलों को विश्वास में नहीं लिया जाएगा तो इस संकट का समाधान कैसे निकलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करने पर उनका माइक बंद कर दिया गया जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी सरकार चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाए ।
ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा से बच रही है सरकार : सुखदेव
Date:




