एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम बुनियादी संकट में:रांची विवि के स्टेशनरी स्टॉक में फाइल, रजिस्टर, नोटशीट, पेन व ​पिन तक नहीं

Date:


2 साल पहले हुई खरीद से चल रहा था काम, विभागों की मांग लौटाई जा रही…राज्य की सबसे पुरानी और बड़ी रांची यूनिवर्सिटी में एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम बुनियादी संकट से जूझ रहा है। यूनिवर्सिटी मुख्यालय के स्टोर में स्टेशनरी से जुड़े दर्जनभर जरूरी सामान खत्म हो चुके हैं। इसलिए स्टॉक रजिस्टर में खत्म होने वाले स्टेशनरी के सामने नील लिखा हुआ है। स्थिति यह है कि फाइल, नोटशीट, पेन, रजिस्टर समेत अन्य रोजमर्रा के काम में उपयोग होने वाले सामान स्टॉक में नहीं हैं। इस कारण विवि के विभिन्न विभागों से स्टोर में आने वाली मांग को वापस कर दिया जा रहा है। विवि में स्टेशनरी की आखिरी खरीद लगभग दो वर्ष पहले हुई थी, जिससे विवि के विभिन्न विभागों का काम चल रहा था। सितंबर 2024 के बाद नहीं हुई खरीद; दो महीने से दफ्तरों में घूम रही फाइल
दो महीने पहले स्टेशनरी खरीद के लिए बढ़ी थी फाइल, अब तक नहीं मिली स्वीकृति
आरयू मुख्यालय में दो माह पहले खत्म हो चुके स्टेशनरी की खरीद की फाइल बढ़ाई थी। लेकिन अब तक क्रय प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। फाइल अभी भी विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर स्वीकृति और प्रक्रिया के लिए घूम रही है। स्वीकृति मिलने के बाद क्रय की जाएगी। विवि में रोजाना काफी संख्या में नई फाइल बनती है, पुराने फाइलों का निस्तारण, पत्राचार और प्रशासनिक काम होते हैं, जिसमें स्टेशनरी जैसी बुनियादी चीजों का खत्म हो जाना व्यवस्था के लिए बड़ सवाल है। विभागों की मांग सीधे लौटाई जा रही
स्टेशनरी खत्म होने का असर अब विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों पर साफ दिखाई देने लगा है। कई विभागों ने स्टोर को फाइल, नोट शीट और पेन की मांग भेजी, लेकिन स्टॉक में सामान खत्म हो जाने के कारण नहीं मिली। विवि के विभिन्न विभागों ने बताया कि स्टोर की ओर से यह कह कर मांग लौटा दी जा रही है कि संबंधित आइटम स्टॉक में अभी नहीं है। बिना स्टेशनरी रोजमर्रा के काम हो रहे प्रभावित, कई जरूरी काम भी अटके
एक विभाग के कर्मी ने पूछने पर बताया कि रजिस्टर नहीं होने से फॉर्म जमा करने वाले स्टूडेंट्स की सूची नहीं बना पा रहे हैं। लूज शीट मंगाकर नाम लिख रहे हैं। ​रजिस्टर आएगा तो फिर से सूची बनानी होगी। कोई नोटिस चिपकाना हो तो गोंद तक नहीं है। इससे पहले विश्वविद्यालय में ऐसी स्थिति कभी नहीं आई थी। स्टेशनरी की ऐसी किल्लत पहली बार हुई है। क्रय की फाइल कहां है, पता करते हैं
यूनिवर्सिटी में स्टेशनरी क्रय से संबंधित फाइल अभी कहां है, यह इसकी जानकारी मुझे अभी नहीं है। पता करने के बाद संबंधित फाइल पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। स्टॉक में स्टेशनरी खत्म हो जाने की जानकारी मुझे नहीं है। – डॉ. गुरु चरण साहू, रजिस्ट्रार, आरयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

World Cup snub and father’s death: RCB star reveals painful journey | Cricket News

NEW DELHI: Jitesh Sharma admits that being...

कानपुर से कोलकाता तक शुरू होगा जलमार्ग, माल ढुलाई होगी सस्ती

Kanpur to Kolkata Waterways: केंद्र सरकार ने कोलकाता से...

Preliminary Inquiry Finds U.S. Responsible for Iran School Attack

new video loaded: Preliminary Inquiry Finds U.S. Responsible for...

गमले में कैसे लगा सकते हैं इलायची का पौधा?

गमले में कैसे लगा सकते हैं इलायची का पौधा?
Join Us WhatsApp