एरियर-पेंशन बकाया को लेकर रिटायर्ड शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, अप्रैल में होगा जोरदार आंदोलन

Date:


एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड के विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने लंबित एरियर और पेंशन भुगतान को लेकर सरकार और संबंधित विभागों को अल्टीमेटम दिया है। फेडरेशन ऑफ रिटायर्ड यूनिवर्सिटी टीचर एंड कॉलेज एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मंगलवार को आरयू मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में डॉ. जगत नन्दन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के महासचिव डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ 2021 से दिया जा रहा है, जबकि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार यह 2016 से लागू होना चाहिए। प्रभारी वीसी मुख्यालय नहीं आ रहे हैं। वीसी समेत अधिकारियों के पद प्रभार में चल रहे हैं। बैठक में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कुलाधिपति के निर्देशों के बावजूद पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। हर महीने भुगतान में देरी से सेवानिवृत्त शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने निर्णय लिया है कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही गवर्नर से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक में डॉ. ओ.एन. श्रीवास्तव, डॉ. राम इकबाल तिवारी, डॉ. सुनील झा, डॉ. एसएन पाल, डॉ राम कुमार तिवारी, डॉ. अमल चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jamshedpur Live Bomb Defusal | Army Operation Area Sealed

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पानीपाड़ा नागुडसाईं...

Haryana Cabinet approves Delhi-Panipat-Karnal Namo Bharat RRTS Corridor

3 min readUpdated: Mar 25, 2026 07:45 AM IST The...
Join Us WhatsApp