एससी-एसटी-ओबीसी अधिकारों को लेकर गढ़वा में बैठक, सहयोग मंडली का गठन

Date:


भास्कर न्यूज | गढ़वा शनिवार को गढ़वा शहर स्थित बंधन मैरिज हॉल में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती दीपमाला कुमारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यूजीसी के पक्ष में पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक संगठित प्रयास किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय सहयोग मंडली का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। इस मंडली के मुख्य संयोजक के रूप में मनोज ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सहसंयोजक के रूप में शुभम गुप्ता, गोरखनाथ चौधरी और रामभजन गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा संयोजक के रूप में सूरज कुमार चंद्रवंशी, बैद्यनाथ प्रसाद गौतम, अरविंद यादव, सोनू यादव और मनीष गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें महेंद्र पाल, विकास पासवान, सुरेश गुप्ता, अखिलेश राम, राजेंद्र मेहता, अंबिका चौधरी, आशीष गुप्ता, अर्जुन मिंज, हरिदास तिर्की, कमलेश सिंह गोंड, गिरिवर राम, सुनील गौतम, अशरफी राम, अमानत अंसारी और ओपी चंद्रा सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp