
प्रतिनिधि, मांडर.
प्रखंड में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पांच पंचायतों के पंचायत भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य कराया जायेगा. जिला परिषद कार्यालय रांची अभियंत्रण शाखा ने टेंडर निकालकर मांडर प्रखंड के पंचायत भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार का कार्य संवेदकों को आवंटित किया है. टेंडर के मुताबिक बिसाहा खटंगा पंचायत भवन की मरम्मत का कार्य 24 लाख 61 हजार 900 रुपये, महुआजाड़ी के पंचायत भवन का मरम्मत कार्य 24 लाख 76 हजार 400 रुपये, बंझिला पंचायत भवन का मरम्मत कार्य 17 लाख 96 हजार 900 रुपये, कंजिया पंचायत भवन का मरम्मत कार्य 24 लाख 91 हजार 300 रुपये, कैम्बो पंचायत भवन का मरम्मत व जीर्णोद्धार का कार्य 22 लाख 42 हजार रुपये की लागत से किया जाना है.कैम्बो व कंजिया के पंचायत भवनों को शामिल करना अनियमित :
प्रखंड के कैम्बो और कंजिया के पंचायत भवनों का मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य फिर से कराना अनुपयुक्त है. क्योंकि कुछ ही महीने पहले मुखिया फंड से दोनों पंचायत भवनों का मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जा चुकी है. ऐसे में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि किससे सलाह लेकर इन दोनों पंचायत भवनों का मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य कराने का आवंटन टेंडर निकाल कर किया जा रहा है.कैम्बो के मुखिया से नहीं ली गयी सलाह :
कैम्बो पंचायत के मुखिया ने पंचायत भवन की मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य को लेकर कहा कि उनसे भवन के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर किसी प्रकार का मंतव्य नहीं लिया गया और न ही अभी तत्काल इसकी मरम्मत की कोई आवश्यकता थी. क्योंकि उन्होंने यहां कुछ ही दिनों पहले करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से दीवारों पर रस्टिक व रंग-रोगन के साथ ही शौचालय में टाइल्स लगाने, छत में रिसाव को रोकने के लिए ढलाई व पानी की आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराया है.प्रखंड में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा मरम्मत कार्य
जो पहले से ही चकाचक हैं, वहां भी 22 से 24 लाख रुपये खर्च की तैयारी
मांडर 1, कैम्बो का पंचायत भवन.B
The post ओके ::::::: पांच पंचायत भवनों की होगी मरम्मत, कैम्बो व कंजिया में कार्य कराना अनुपयुक्त appeared first on Prabhat Khabar.


