![]()
औरंगाबाद में चोरों ने चार घर को निशाा बनाया है। बुधवार देर रात घर में घुसे छह लाख के गहने, कैश और डॉक्यूमेंट्स लेकर फरार हो गए। घटना फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार उमेश यादव के घर से करीब एक लाख रुपए के जेवर, डोमन ठाकुर के घर से दो से ढाई लाख के जेवर और कैश, पच्चन ठाकुर के पास से दो लाख गहने और भोला साव के घर से पांच हजार रुपए कैश पर हाथ साफ किया। इसके अलावा एक अन्य घर में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहने पर चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। खेत में फेंका मिला बक्सा सुबह जब पीड़ितों ने घर का बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए। आसपास खोजबीन के दौरान कुछ बक्से खेतों में मिले, जिनसे कीमती सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों की संख्या तीन या उससे अधिक रही होगी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में स्थानीय के साथ बाहरी अपराधियों की भी संलिप्तता हो सकती है। धारदार हथियार देखकर डर गया पीड़ित पच्चन ठाकुर के पुत्र रुपेश ने बताया कि देर रात जब चोर उनके घर से निकल रहे थे, तभी आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन धारदार हथियार देखकर डर गया। धमकी देते हुए कहा कि पकड़ने की कोशिश करोगे तो अंजाम बुरा होगा। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि चार घरों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है।
औरंगाबाद में एक ही रात चार घरों में चोरी:सोने-चांदी के गहने, डॉक्यूमेंट्स और कीमती सामान ले उड़े; शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी
Date:




