औरंगाबाद में करंट लगने से युवक की मौत:मसूर की कटाई कर खेत से घर लौट रहा था, रास्ते में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा

Date:


औरंगाबाद में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। खेत से फसल लेकर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान राजापुर गांव निवासी तपेश्वर रजक के पुत्र विकास कुमार(23) के तौर पर हुई है। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि बधार में रबी फसल की कटाई करने गया था। खेत में मसूर की फसल काटने के बाद वह बोझा सिर पर रखकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में कम ऊंचाई पर झूल रहा बिजली का हाईटेंशन तार उसे दिखाई नहीं दिया। बोझा तार में फंस गया। जिसके बाद तार हटाने की कोशिश करने लगा। हाईटेंशन तार के संपर्क में आते में झटका लगा। गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पढ़ाई के साथ खेती भी करता था विकास चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। गेजुएशन में था, पढ़ाई के साथ-साथ खेतीबाड़ी में भी परिवार का सहयोग करता था। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के पास कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे तारों को जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp