![]()
औरंगाबाद में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़क पर उतरी हुई है। एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां मना रहे हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी खूब आनंद ले रहे हैं। कुछ जगहों पर मिट्टी से भी होली खेली जा रही है। लोग एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे। शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोग ढोल-नगाड़ों और साउंड सिस्टम पर बज रहे होली गीतों पर थिरकते नजर आए। गांवों में पारंपरिक फगुआ गायन का आयोजन हुआ, जहां लोकगीतों की धुन पर ग्रामीणों ने जमकर उत्सव मनाया। शहर में दुर्गा आराध्या समिति और आर्यन महाजन नाट्य परिषद की ओर से विशेष तैयारी की गई। सुबह से ही समिति के सदस्य टोली बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और लोगों को रंग लगाकर बधाई देते रहे। होली की कुछ तस्वीरें… मीट-मछली की दुकानों पर भीड़ होली के अवसर पर बाजारों में भी खासा उत्साह देखा गया। खासकर मीट, मछली और चिकन की दुकानों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। मटन की मांग सबसे अधिक रही, जिसके कारण कई जगहों पर ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में भी चिकन और मटन की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। मिठाई, रंग और पिचकारी की दुकानों पर भी लोगों की चहल-पहल बनी रही। व्यापारियों ने बताया कि होली के कारण बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के मद्देनजर मंगलवार की शाम को शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। जामा मस्जिद के पास कंट्रोल प्वाइंट बनाया गया है, जहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहां बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 550 पुलिस पदाधिकारी और 2000 जवान तैनात होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में 550 पुलिस पदाधिकारी और लगभग 2000 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त बल लगाया गया है। गश्ती दल लगातार बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील मोहल्लों में भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या हंगामे को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई दल भी तैयार रखा गया है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर होली के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है। किसी भी व्यक्ति की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने की कोशिश करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष जिले में 24 घंटे कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां आम नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद क्षेत्र के पास भी एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिससे संवेदनशील इलाके में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
औरंगाबाद में कुर्ताफाड़ होली, सड़क पर युवाओं की टोली:राहगीरों को रोक रंग लगा रहे, बच्चे भी पिचकारी लेकर घूम रहे
Date:




