औरंगाबाद में क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट:बच्चों की लड़ाई छुड़ाने गए दो युवक घायल, लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया

Date:


औरंगाबाद में क्रिकेट मैच के दौरान उत्पन्न विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना देव थाना क्षेत्र के खेमचंद बिगहा गांव की है। बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में तब्दील हो गया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट की इस घटना में गांव के निरंजन कुमार और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। इनमें से एक की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को खेमचंद बिगहा गांव में दो गांवों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और खेल का मैदान रणक्षेत्र में बदल गया। बच्चों को आपस में उलझता देख गांव के कुछ युवक बीच-बचाव करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह बात दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के समर्थकों ने देव गोदाम क्षेत्र से कुछ और लोगों को बुला लिया, जिसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। होली को लेकर घर आए थे दोनों युवक अचानक हुए हमले में बीच-बचाव कर रहे रंजन कुमार और निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देव ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रंजन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाहर काम करते हैं और होली मनाने घर आए थे। वे केवल बच्चों का झगड़ा शांत कराने गए थे, लेकिन उन पर ही हमला कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना स्तर पर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp