औरंगाबाद में चिकन दुकानदार की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मुर्गा खरीदने के लिए पोल्ट्री फार्म पर गए थे

Date:


औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन मे चिकन दुकानदार को टक्कर मार दी। टक्कर तनी जोरदार थी कि मौके पर मौत हो गई। मृतक चंद्रेश्वर चौधरी(34) ओबरा के बिशनपुर के रहने वाले थे। घटना मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परपिजनों को सौंप दिया। छाबनी की जा रही है। घटना देवकली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 की है। पांच बच्चों के सर से उठा पिता का साया परिजनों ने बताया कि चंद्रेश्वर बुधवार को मुर्गा खरीदने के लिे ओबरा के एक गांव गए थे। देर शाम वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सदर अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। चंद्रेश्वर ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। चिकन दुकान चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में शोक की लहर है। सीसीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन से ग्रामीणों की मांग होली के माहौल के बीच इस दर्दनाक हादसे ने पूरे विशुनपुरा गांव को गमगीन कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp