Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर:मां की मौके पर मौत, गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पर जा रही थी; बेटा की हालत गंभीर


औरंगाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां-बेटे बीच सड़क पर हिए। डंपर के नीचे आने से मौके पर महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान बनुआ पंचायत स्थित चोरिया गांव निवासी नूरजहां के तौर पर हुई है। बेटे के साथ गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी जा रही थी। घायल मोहम्मद बरकत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना देव थाना क्षेत्र के चांदपुर मध्य विद्यालय के पास की है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही देव थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles