औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बने डॉ. आशुतोष कुमार सिंह:तीसरी बार संभाल रहे जिम्मेदारी; बोले- बेहतर सुविधा उपलब्ध करना हमारी पहली प्राथमिकता है

Date:


औरंगाबाद में डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को सदर अस्पताल का उपाधीक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में ऑफिशियल लेटर जारी कर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। डॉ. आशुतोष कुमार सिंह तीसरी बार इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और मंशा को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। डॉ. सिंह अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं। वे सख्त प्रशासनिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। इससे पहले भी बिना आधिकारिक प्रभार के उन्होंने उपाधीक्षक की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था, जिसे देखते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मरीज को बाहर फेंकने का लगा था आरोप हालांकि, उनके पूर्व कार्यकाल के दौरान एक विवाद भी सामने आया था, जिसमें एक जीवित मरीज को अस्पताल से बाहर सुनसान स्थान पर छोड़ देने का आरोप लगा था। मामले में एंबुलेंस चालक और अन्य कर्मियों के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। बाद में डॉ. सुरेंद्र कुमार को उपाधीक्षक बनाया गया था, लेकिन चिकित्सकों के विरोध के कारण उन्हें भी हटाना पड़ा। इसके बाद रफीगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। हालांकि दोहरी जिम्मेदारी के चलते परेशानी हो रही थी। ऐसे में एक बार फिर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को सदर अस्पताल की कमान सौंपी गई है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp