कटकमदाग : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई

Date:

भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता जगरनाथ साव पर गांव के ही एक दलित परिवार की नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को पंचायत होनी थी लेकिन पीड़ित परिवार पक्ष के लोगों ने आरोपी जगरनाथ साव की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में बीच-बचाव में आई आरोपी की पत्नी, पुत्र व गांव के एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हो गए। इस संदर्भ में दोनों पक्षों से कटकमदाग थाना में आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद नियम-संगत कार्रवाई की जाएगी। जबकि जगन्नाथ साव ने कहा कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता आरोपी जगरनाथ साव के ईंट भट्ठा में काम करते थे। बीते 24 फरवरी को पीड़िता की मां ने शादी समारोह में जाने की बात कह कर जगरनाथ साव से फोन पर ईंट भट्ठा में काम करने की मजदूरी मांगी थी। तभी उन्होंने कहा कि घर पर आकर पैसा ले लो। महिला ने शादी में रिश्तेदार के घर जाने की बात कह कर घर जाने में असमर्थता जताई। तभी जगरनाथ ने कहा कि अपनी बेटी (मुनियां) को भेज दो। मां के कहने पर पीड़िता जब आरोपी जगरनाथ के घर गई तो उन्होंने मिठाई खिलाने की बात कह कर अंदर बुलाया। तभी उसने अपने किचन से टमाटर घर ले जाने को कहा। जैसे ही किचन गई उसने वहां पहुंचकर जबरन छेड़छाड़ करने लगा। वह किसी तरह भाग कर घर आई और अपने परिजनों को जानकारी दी। तभी दूसरे दिन दोनों पक्ष के सामुदाय मामले को लेकर पंचायत बुलाया। लेकिन पंचायत में मामला नहीं सुलझा। पुन: गुरुवार को पंचायत होनी थी। लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गई। भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग की पावन धरा पर अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का चौथा दिन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। बाल ब्रह्मचारी पंडित मनोज भैया के सान्निध्य में संपूर्ण वातावरण धर्ममय और भक्तिमय बना रहा। सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन व मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पंडित मनोज भैया जी ने अपने प्रेरणा दायी प्रवचनों में सिद्धचक्र की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। चौथे दिवस के विशेष अवसर पर 64 ऋद्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित श्रीजी ने बताया कि यह विधान आत्मा की शुद्धि, उन्नति और मोक्ष मार्ग की प्रेरणा देता है। बता दे की नगर गौरव संत शिरोमणि प्रमाण सागर जी की नगरी में आयोजित यह विधान आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। टीकमगढ़ से पधारे मैजिशियन, संगीतकार राकेश जी तथा कोतमा से पुजारी व पंडित संगम जी एवं उनकी टीम द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से किया जा रहा है। जैन महिला समिति की सक्रिय भूमिका और उत्कृष्ट व्यवस्था विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजन के चौथे दिन भक्ति और सहभागिता अपने चरम की ओर अग्रसर है। आज प्रातः की शांति धारा ,अभिषेक करने का सौभाग्य निर्मल आनंद पटौदी, नीरज बबन वर्षा काला, किशन लाल सुनील संजय विनायका, अशोक बुलबुल मंजुला रारा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में टोनी मधु सेठी , सुमेर मंजू सेठी , कैलाश कुसुम पटौदी बने, जिसे पंडित मनोज भैया ने बहुत-बहुत साधुवाद दिया। जैन महिला समिति के अध्यक्षा प्रेमा टोंग्या व सचिव निर्मला लुहाड़िया ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में यह आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रभावी एवं अविस्मरणीय बनेगा। मीडिया हेड ने बताया कि श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में कल का दिन पुण्य संचय का दिन होगा। पत्थलगडा | पिछले 10 दिनों से बेलहर और कोदवारी गांव में विचरण कर रहे दो जंगली हाथियों को वन विभाग में रेस्क्यू किया है। बेलहर और आसपास दोनों हाथी किसानों के फसल को नष्ट कर दे रहे थे। रात होते ही जंगली हाथियों का आतंक बढ़ जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: Super Eights, Match 51, ZIM vs SA – Top 3 player battles to watch out for

Zimbabwe will be taking on Aiden Markram-led South Africa...

‘मारा गया खामेनेई’, ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- हमसे बच नहीं सका ईरानी सुप्रीम लीडर

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दावे के बाद अब...

What countries has Trump attacked since returning to office? | Donald Trump News

Despite a second-term pledge to end US involvement in...
Join Us WhatsApp