Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार का कुर्सेला बाजार खाक, 500 से ज्यादा दुकानें जलीं:होटल में पहले शॉर्ट सर्किट, फिर सिलेंडर ब्लास्ट, 10 करोड़ का नुकसान हुआ


कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड स्थित हटिया बाजार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में 500 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई, जिससे व्यापारियों को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कपड़े, मसाले और किराना सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इससे दुकान के आगे रेहड़ी पर लगी दुकानें भी चपेट में आ गई। पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक है, इस कारण काबू पाना संभव नहीं हो सका। हालांकि, अब तक किसी कैजुअल्टी की सूचना नहीं है। घटना की 3 तस्वीरें… दर्जनों व्यापारियों की दुकानें जलीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। फिर आग की चपेट में छोटी-बड़ी दर्जनों दुकानें आ गई। इन दुकानों में रखे लाखों रुपए का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के 1 घंटे बाद छोटी दमकल की गाड़ी पहुंची, जो घटनास्थल के समीप अंदर भी नहीं जा पा रही है। जिससे देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना पर पहुंचे जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि कुर्सेला नगर पंचायत के कुर्सेला बाजार नया चौक में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही डीएम आशुतोष द्विवेदी से फोन पर बात कर आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। आग लगने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई
कुर्सेला बाजार के कारोबारी चंदन कुमार साह ने बताया कि शाम 7 बजे एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद अचानक चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हम दुकान से बाहर निकले तो देखा भीषण आग लगी थी, जो तेजी से फैल रही थी। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते मेरी दुकान आग की चपेट में आ गई। दमकल की पहली गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। जबकि छोटी गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दो बड़ी दमकल गाड़ियां पहुंचीं। इस अग्निकांड में मुझे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 10 करोड़ का हुआ नुकसान
प्रत्याक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि आग अचानक लगी। नया चौक कपड़ा पट्टी के 500 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गई है। इस घटना में लगभग 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। राहत बचाव के नाम पर केवल एक छोटी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। चारों तरफ अफरा-तफरी मची है।

Spread the love

Popular Articles