कटिहार में बैंक के सामने अपाचे बाइक चोरी:पार्किंग से गायब मिली, सीसीटीवी में युवक चोरी करते कैद, मेयर-एमएलसी आवास के पास हुई घटना

Date:


कटिहार में मंगलवार दोपहर इंडियन बैंक के सामने से एक पान दुकानदार की अपाचे बाइक चोरी हो गई। यह घटना मिर्चाई बारी चौक स्थित बैंक के बाहर हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सहायक थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में, दोपहर लगभग 1 बजे एक चोर ने टीवीएस कंपनी की अपाचे बाइक पर हाथ साफ किया। घटनास्थल के ठीक सामने एमएलसी अशोक अग्रवाल और कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल का आवासीय परिसर भी है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद
बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक, जिसने काले रंग की पैंट और शर्ट पहनी है तथा गले में लाल गमछा लपेटा हुआ है, पहले बाइक के आसपास घूमता है। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद वह बाइक के पास आता है, हैंडल लॉक तोड़ता है, बाइक स्टार्ट करता है और मिर्चाई बारी बाजार की ओर निकल जाता है। चोरी हुई बाइक लोहिया नगर वार्ड नंबर 12 निवासी विशाल कुमार (पिता मोहन प्रसाद) के नाम पर पंजीकृत है। बाइक का नंबर BR 39AB 8427 है। विशाल के पिता शहीद चौक पर पान की दुकान चलाते हैं। दोस्त अभय कुमार का खाता खुलवाने गए थे
विशाल ने बताया कि वह दोपहर 12:30 बजे इंडियन बैंक में अपना और अपने दोस्त अभय कुमार का खाता खुलवाने गए थे। आधे घंटे बाद जब वह बाहर निकले, तो पार्किंग से उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘We will announce the first 20-day schedule of IPL in 2 or 3 days’: BCCI secretary Devajit Saikia

2 min readUpdated: Mar 10, 2026 06:12 PM IST With...

[WATCH]: Sanju Samson, Jasprit Bumrah mimic Hardik Pandya’s iconic pose after T20 World Cup win | CricTracker

The celebrations following India national cricket team’s triumph in...
Join Us WhatsApp